लखीमपुर: सलेमपुर कोन में संदिग्ध परिस्थितियों में मुनीम की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने 2 के खिलाफ दर्ज किया मामला
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर कोन गांव में युवक की गोली लगने से हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक आशीष अवस्थी उर्फ नितिन के परिजनों की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली में राहुल मिश्रा और राजा मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।