गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से गठजोड़ कर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने वाले 8 अभियुक्त गिरफ्तार: एसएसपी
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कार्यरत कर्मचारियों से गठजोड़ कर मरीजों को गलत व संवैधानिक रूप से रोकने व प्राइवेट एंबुलेंस से ले जाकर अन्यत्र नर्सिंग होम अथवा प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करने तथा लोगों से धनवाही करने के आरोप में आठ अभियुक्त को रामगढ़ ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसका खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर ने किया है।