धौरहरा: ग्राम सभा मिलिक में ठेकेदार और वन विभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित पेड़ों पर चला आरा, धन लकड़ी माफियाओं की तिजोरी में जा रहा
ईसानगर ब्लॉक के ग्राम सभा मिलिक में बीती रात फलदार प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार कलीम अहमद निवासी काजीपुर द्वारा 7 जामुन और 8 आम के पेड़ कटवाए गए हैं।यह पेड़ न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण थे बल्कि कानूनी रूप से संरक्षित श्रेणी में आते है।