बिहारीगंज के स्टेशन रोड के पंचवटी चौक, श्री श्री 108 पंचवटी राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और 48 घंटे का अष्टयाम महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। मंदिर समिति के सचिव प्रकाश चौरसिया ने बताया कि 27 जनवरी को सुबह 07 बजे कलश यात्रा, 28 जनवरी को 02 बजे शोभा यात्रा और 29 से 31 जनवरी तक बिहार–बंगाल की मंडलियों द्वारा भव्य रामधुनी यज्ञ होगा।