चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के चित्रांश बंधुओ ने सामूहिक दोज पूजा उत्साह के साथ मनाया। समस्त बंधुओं ने चित्रगुप्त महाराज गजानन महाराज एवं सिंहवाहिनी माँ का सामूहिक पूजन किया। मंदिर के व्यवस्थापक, समाज सेवी एवं शिक्षक संजय खरे ने बताया कि प्रति वर्ष की भाँति कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर मंदिर में चित्रगुप्त भगवान का पूजन किया जाता है।