गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिवारी खरेया गंडक नहर पुल के समीप एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और जख्मी हो गया। जख्मी मोटरसाइकिल सवार का नाम अंशराज बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों ने बताया की घटना आज शनिवार को देर शाम करीब 7:45 बजे का बताया जाता है। जख्मी मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।