थावे: थावे थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर अलग-अलग गांवों में इश्तहार चिपकाए, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थावे थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामले में फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पहुंचकर इश्तहार चिपकाया। थावे थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को सरेंडर करने की अपील की गई।