थावे: विदेशी टोला में महाशिवरात्रि से पहले शोभायात्रा निकाली गई, भीड़ उमड़ी, पुलिस रही तैनात
थावे प्रखंड के विदेशी टोला पंचायत में स्थित शिव स्थान में ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद शिव-पार्वती, राम-सीता और राधा-कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकली मनमोहक शोभा यात्रा में भगवान शिव-पार्वती के साथ ही कार्तिकेय और कई भूत पिशाच के रूप में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।