थावे: धोबवलिया बाजार के पास 5 बदमाशों ने हथियार के बल पर युवक से की लूटपाट, दो बाइक पर सवार थे बदमाश
थावे थाना क्षेत्र के धोबवालिया बाजार के समीप बाइक सवार युवक को दो बाइक सवार पांच की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर दो मोबाइल व सोने का आभूषण को लूट लिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।