केकड़ी: पेंशनर समाज कार्यालय केकड़ी में जिला शाखा केकड़ी की बैठक हुई सम्पन्न,राधाकृष्ण जोशी बने जिला सचिव
Kekri, Ajmer | Jul 6, 2024 राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकडी की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार शाम को केकड़ी में समाज के कार्यालय परिसर में आयोजित की गई।केकड़ी जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक को वक्ताओं ने सम्बोधित किया।बैठक में शिविर आयोजित करने पर विचार किया गया।बैठक में सर्व सम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए।बैठक में कई सदस्य उपस्थित रहे।