बाड़मेर जिले के रीको थाना इलाके उतरलाई ओवरब्रिज रात 8.00 बजे की प्राइवेट बस व स्कार्पियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बस हाईवे किनारे रेलिंग में फंस गई। इससे खाई में नहीं गिरी। इससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं स्कार्पियों के एयरबैग खुलने से तीन की जान बच गई। सूचना मिलने पर रीको, ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया।