ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के सरपंच सचिव ने द्वारा हाईवे से गोवंश को हटाकर गौशाला में छोड़ा ।
ग्यारसपुर में नेशनल हाईवे 146 एवं स्टेट हाईवे पर बैठे आवारा गोवंशों को ग्यारसपुर से ले जाकर मोहम्मद गढ़ की गौशाला में छोड़ा । ग्राम के सरपंच राजू कुशवाहा ने बताया है कि जनपद सीईओ के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि अपनी ग्राम पंचायत से संबंधित एरिया में यदि आवारा गोवंश सड़कों पर बैठे मिलते हैं तो उनके लिए आसपास की गौशाला में छोड़कर आना है ।