ग्यारसपुर: ग्यारसपुर मे महिलाओं ने सिर पर भुजरियों रखकर गाएं पारंपरिक गीत
ग्यारसपुर में भुजरियों पर्व के अवसर पर ग्यारसपुर की सभी महिलाओं के द्वारा अपने-अपने घरों से सिर पर भुजरिया रखकर मानसरोवर तालाब घाट की ओर एकत्रित होकर विसर्जित करने के लिए सैकड़ो महिलाएं निकली । प्राचीन परंपरा के अनुसार ग्यारसपुर में जगह-जगह महिलाओं ने चौक चौराहा पर भुजरियों को एकत्रित कर पारंपरिक गीत गाए।