भूपालसागर: भोपाल सागर का जाशमा बस स्टैंड बना मौत का रास्ता, बेकाबू ट्रेलर ने राहगीर को कुचला, राहगीर का पैर हुआ क्षत-विक्षत
हरीश चंद्र पालीवाल ने रात 8 बजे बताया कि भोपाल सागर उपखंड के जाशमा कस्बे में आज रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बस स्टैंड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर ने राह चलते युवक दिनेश रेगर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का पिछला टायर युवक के पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे पैर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।