बीना: भानगढ़: 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला, पुलिस ने किशोरी को छुड़ाकर आरोपी को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Feb 13, 2026 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब 17 वर्षीय किशोरी 11 जनवरी को लापता हो गई थी। परिजनों के द्वारा किशोरी की तलाश करने के बाद पुलिस शिकायत की और पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वहींपुलिस के द्वारा लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने भोपाल से किशोरी को दस्तयाब कर आरोपी राम भरत धानक को गिरफ्तार का न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।