भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत के घुसहा टोला वार्ड नंबर छः में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर में रखे बक्सा का ताला तोड़कर सोने व चांदी की जेवरात सहित रुपए की चोरी करने का मामला शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे प्रकाश में आया है। चोरी की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घुसहा टोला वार्ड नंबर 6 निवासी रंजीत साह ने चोरी की जानकारी दी।