डुमरा: सीतामढ़ी रेड क्रॉस में प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
सीतामढ़ी के रेड क्रॉस भवन में प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ का चौथा स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित हुए और संगठन की मजबूती व शिक्षकों के हितों की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।