मुशहरी: भीखनपुर बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय धरना
मुशहरी प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र की जनता ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। भीखनपुर बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शहीद भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय विशाल धरना आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमर पासवान और संघर्ष समिति के संयोजक जयशंकर प्रसाद याद