मुशहरी: जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने दी जानकारी: सोमवार और शुक्रवार को होगी जनसुनवाई, 904 शिकायतें दर्ज
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि आम जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी कार्यालय में रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे। सोमवार को जनसुनवाई के पहले दिन कुल