नगर बीकलपुर में बुधवार को मां नर्मदा तट वोरास के लिए निकली आदिवासी अंचल के श्रद्धालु भक्तों की विशाल पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा के नगर आगमन पर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया तथा तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।