छत्तरगढ़: एक ही रात में चोरों ने तीन जगहों पर बोला धावा, तीन दुकानों के ताले तोड़े और बाइक को किया पार
छत्तरगढ़ थानाक्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वहीं एक बाइक उड़ाकर ले गए। चोरों की करतूत एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना के बाद पहुंची छत्तरगढ़ पुलिस ने घटनास्थलों का जायजा लेकर अज्ञात चोरों की तलाश के प्रयास शुरू किए है। वहीं ग्रामिणों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रोष जताया है।