बिहार विधानसभा के सदन में सहरसा 75 विधानसभा क्षेत्र के विधायक आईपी गुप्ता जोरदार अंदाज़ में गरजे। उन्होंने तांती-तत्वा-पान समाज के बेटे-बेटियों के साथ हो रहे कथित अन्याय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि राज्य के विभिन्न भर्ती संस्थानों द्वारा इस समाज के युवाओं को सुनियोजित तरीके से बाहर कर दिया गया है, जो बेहद चिंताजनक और अन्यायपूर्ण है।