रामपुर: ग्राम परम के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवक हुए घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Aug 23, 2024 थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी निवासी 22 वर्षीय अतुल पिकअप ड्राइविंग का कार्यकर्ता है। मोटरसाइकिल से पिकअप ड्राइविंग का कार्य करने जा रहा था। तभी ग्राम परम के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में अतुल सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।