बटियागढ़: घुराटा गांव में 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 12वीं में 3 विषयों में हुई थी फेल; जांच में जुटी पुलिस
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के चौकी फुटेरा अंतर्गत आने वाले घुराटा गांव में 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की,घटना की बजह हायर सेकंडरी परीक्षा में कुछ प्रश्नपत्रों में पूरक रिजल्ट आना बताया गया है। परिजनों का कहना है कि 12वी में तीन विषय के पेपरों में फेल होने और सप्लीमेंट्री आने से छात्रा तनाव में थी और आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर मे फांसी लगाई