बटियागढ़: बटियागढ़ के बरकुवाईन गांव में अवैध शराब को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, मारपीट में 8 घायल
बटियागढ थाना क्षेत्र के बरकुवाईन गांव में अवैध शराब बिक्रय को लेकर दो पक्षों में विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष हो गया,वर्चस्व की लड़ाई की घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए सभी घायलों को आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इलाज मुलाइजे के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया घायलो में एक पक्ष से सोनू रजक और उनके परिजन शामिल हैं