सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन जगह जगह किया जा रहा है।जिसका 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली से समापन किया जाएगा।उक्त प्रतियोगिता के तहत मेहगांव तथा गोहद में बुधवार को कबड्डी, रस्साकसी, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।यह कार्यक्रम बुधवार को 3 बजे आयोजित किए गए।