चारामा क्षेत्र में खरीफ की कटाई लगभग पूरी होने के बाद किसान धान विक्रय में जुटे हुए हैं। इसी बीच रबी सीजन की तैयारी में तेजी लाते हुए कई किसान एनजीटी के स्पष्ट नियमों को नज़रअंदाज़ कर दिनदहाड़े अपने खेतों में पैरा और पराली जला रहे हैं। धुएं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई से दूरी बनाए हुए हैं।