सोमवार को करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो माखननगर तवा पुल का बताया जा रहा है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार युवक नीचे गिर गया और आसपास मौजूद लोगों ने उसकी सहायता की। वहीं इस दौरान तवा पुल पर लोगों की भीड़ लग गई।