नुआंव: हरियाली जीविका संकुल स्तरीय संघ नुआंव में 9 फरवरी को लगेगा जीविका जॉब कैंप :जीविका सीएम किरन देवी
Nuaon, Kaimur | Feb 6, 2024 बराड़ी की जीविका सीएम किरन देवी ने जानकारी देते हुए मंगलवार की दोपहर मीडिया को बताया ।9 फरवरी को हरियाली जीविका संकुल स्तरीय संघ नुआंव में जीविका जॉब कैंप लगाया जाएगा। जिसमें जीविका समूह की महिलाओं के पति पुत्र एवं पुत्री जो बेरोजगार हैं भाग ले सकेंगे । जिसमें सुरक्षा सुपरवाइजर सुरक्षा जवान,एवं कैश कस्टोडियन के पद पर आवेदन किया जा सकता है।