हरोली विधानसभा के गांव हीरानगर में 23 अक्तूबर से दो दिवसीय दंगल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। शुभारंभ पर माड्यूल्स कॉस्मेटिक के मालिक राजन धीर और समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विजेता व उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करेंगे। मंगलवार को यह जानकारी पंचायत प्रधान बलजीत कौर ने दी है।