दुलमी प्रखंड के पोटमदगा गांव निवासी सह कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इकबाल अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों गांव से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए गति शुक्रवार को रवाना हुए थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके लिए इकबाल अंसारी ने सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।