चूरू: बाल संसद गठन को लेकर डाइट कार्यालय में प्रशिक्षण का हुआ समापन
Churu, Churu | Aug 24, 2024 कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्रधानाचार्य गोविंद सिंह राठोड ने की। राठोड ने कहा कि शिक्षा नीति का उद्देश्य बालकों का सर्वांगीण विकास करना है, इसके तहत विद्यालय में बाल संसद का गठन किया जाना चाहिए। बच्चों में लीडरशिप आत्मनिर्भरता देश प्रेम सहयोग आदि गुणों का विकास करने के लिए बाल संसद का गठन आवश्यक है। पूर्व प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी ने विचार व्यक्त किए।