मोहम्मदगंज: डाली गांव में पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट, डंडे से सिर फोड़ा, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के डाली गांव में शुक्रवार को एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने मारपीट की। घायल महिला पूनम देवी ने बताया कि उसका बच्चा पड़ोस में लालती देवी के घर चला गया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लालती देवी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे पूनम का सिर फट गया।