बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Aug 31, 2025 शनिवार की देर शाम सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी जवान पहुंचे। पुलिस ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर टीम को बुलवाया जिन्होंने प्राथमिक जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया और पहचान के लिए मृतक की फोटो आसपास थाना क्षेत्र भेजी है।