अलविदा की नमाज से पहले प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात हुई। यहां एक 45 साल की खुशमुदा और उसके 15 साल के भतीजे शोएब को गोली मार दी गई। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर भी इसी गांव के बताए जा रहे हैं और घटना से कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उनके घर पर दबिश दी थी।