चायल: दुर्गापुर में सेंधमारी, चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर नकदी सहित 10 लाख के गहने चुराए, मिला खाली बक्सा
दुर्गापुर गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक किसान परिवार के घर में सेंध लगाकर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बक्से में मोती देवी, उनकी बहू और नातिन के करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और लगभग 50 हजार रुपये नकद रखे थे।