धरहरा: धरहरा गांव में सेवानिवृत्त बिहार पुलिस के घर से 12 लाख के सम्पति की चोरी ।......….…...........................….........
धरहरा थाना क्षेत्र के उत्तर टोला धरहरा गांव में मंगलवार की देर रात चोरो ने एक घर से 12 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी उपेंद्र यादव बिहार पुलिस सेवानिवृत्त है।घटना के दौरान घर के सभी सदस्य सोये हुए थे।चोर ने गोदरेज का लाकर खोलकर उसमे रखे सोने के बाला,मांगटीका,चेन,झुमका,अंगूठी सहित सभी जेवरात की चोरी कर फरार हो गया।