मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आवाह्न पर राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब लोक शिक्षण संचनालय के द्वारा जारी किए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा के आदेश के विरोध में ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।