सीतामऊ: नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी चंद्रावत गांव में पैसे के लेन-देन की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट
नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी चंद्रावत गांव में शिवलाल के साथ दो लोगों ने पैसे के लेन-देन की बात को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी शिवलाल की शिकायत पर राजू पिता रतनलाल बंजारा व विष्णु पिता राजू बंजारा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।