सीतामऊ: शेरगढ़ गामड़ी में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने पति-पत्नी को पीटा, मामला दर्ज
सीतामऊ थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गामड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक आरोपी ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गेंदालाल पिता नारायण नायक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।