सीतामऊ: भूमि सर्वे क्र०144 मोरखेडा के मामले में जालसाजी कर झूठी वंशावली बनाने व जमीन खुदके नाम करने वाले 2 लोगों पर दर्ज हुआ केस
दस्तावेजों में जालसाजी कर झूठी वंशावली बनाने व जमीन खुदके नाम करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ सीतामऊ पुलिस ने मामला दर्ज किया। गौरतलब है, भूमि सर्वे क्रमांक 144 मोरखेड़ा के मामले में आलोट वास निवासी मीराबाई पति वर्दी चंद व सीतामऊ निवासी रमेश चंद्र पिता भागीरथ ने जालसाजी कर दस्तावेजों में हेराफेरी कर झूठी वंशावली तैयार करवाई थी।