आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु रविवार दोपहर 3:00 बजे बाजोरिया इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल, बेहट रोड पर भूमि पूजन (बल्ती/वल्ली पूजन), हवन एवं हवा पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। हवन-पूजन में जयराम गौतम एवं संजीव कर्णनाल सहित अन्य यजमानों ने आहुतियां अर्पित की।