रैपुरा: ग्राम पंचायत मूलपारा का कूड़ा गांव हुआ नशामुक्त, भगवती मानव कल्याण संगठन की बड़ी पहल
Raipura, Panna | Oct 16, 2025 भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम कूड़ा को नशामुक्त ग्राम घोषित किया गया।ग्राम पंचायत मूलपारा के ग्राम कूड़ा में रंगमंच परिसर में आयोजित इस जनजागरूकता कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सरपंच, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।