सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने चबूतरे से टकरा गई, जिससे बाइक चालक और पीछे बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेला बारी गांव निवासी शिवम (16) पुत्र अरविंद अपनी मां कृष्णा देवी को बाइक से लेकर अतर्रा तहसील में एक बैठक में शामिल होने जा रहा था।