हमीरपुर: धुंधपुर व बिरखेरा में मतदान बढ़ाने के लिए डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत धुंधपुर व बिरखेरा में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर शांतुन कुमार सिनसिनवार ने किया। ई-रिक्शा में माइक लगाकर प्रचार प्रसार कर रैली के साथ गांव भ्रमण कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।