भिंड: ऊमरी थाना पुलिस ने विलाव गांव में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bhind, Bhind | Mar 8, 2026 3 मार्च को ग्राम बिलाव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला करने से उनकी मृत्यु हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ऊमरी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मुखबिर की सूचना पर से आरोपियों को ग्राम बिलाव से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया।