धार: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की जिले के निर्माण कार्यों की समीक्षा, कहा- गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं
Dhar, Dhar | Apr 24, 2025 धार जिले में अलग अलग विभागों के निर्माण कार्य प्रचलित हैं, जिनकी पूर्णता से जिले में विकास को गति मिलेगी तथा आम जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी। इन सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता का कार्य किया जाए एवं कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। उक्त निर्देश धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा में संबंधित अधिकारियों को दिए।