बीकानेर: नापासर में होटल से युवक का अपहरण, मारपीट कर पैर पर चढ़ाई गाड़ी, ₹2.5 लाख लूटे
नापासर थाना क्षेत्र में एक होटल से युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट और नकदी लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में मुन्नीराम जाट निवासी नौरंगदेसर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार 12 जनवरी रात करीब 3 बजे ओमप्रकाश गोदारा व लक्ष्मण जाट अपने 6-7 साथियों के साथ होटल पहुंचे। सिगरेट नहीं मिलने पर आरोपियों ने मुन्नीराम के भाई राजूराम