रघुनाथपुर: वैश्य बारी गांव में लगी आग लाखों रूपये की संपति जलकर हुई राख
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वैश्य बारी गांव में सोमवार को अचानक आग लग गई।जिसमें चार झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई है। इस अगलगी में कपड़ा, नगद, अनाज, फर्नीचर जलकर राख हो गई है। साथ ही चार बकरी जलकर मर चुकी है। वहीं अग्निपीड़ित श्रीराम बिन ने बताया कि आग कैसे लगी है। इसका पता नही चल पाया है। इस अगलगी में लगभग लाखों रुपये की संपति जलकर राख हो चुकी है।