चांद: चांद तहसील कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने पटवारी को ₹40000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
चांद तहसील के ढीमरमेटा हल्के में पदस्थ पटवारी हीरालाल चौरे को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बुधवार को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी तहसील कार्यालय में ही पैसे ले रहा था। जानकारी के अनुसार, ढीमरमेटा निवासी निर्दोष सरेआम का भूमि विभाजन का मामला दो वर्षों से लंबित था, जिसमें पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी